भागलपुर सांप्रदायिक हिंसा मामले में अर्जित शाश्वत चौबे समेत भाजपा के आठ नेताओं को मिली जमानत

भागलपुर : रामनवमी के मौके पर भागलपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपित केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत समेत अन्य आठ भाजपा नेताओं को जमानत मिल गयी. नियमित जमानत पर सोमवार को सुनवाई करते हुए चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश व प्रभारी जिला जज कुमुद रंजन सिंह की अदालत ने जमानत दे दी. […]
भागलपुर : रामनवमी के मौके पर भागलपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपित केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत समेत अन्य आठ भाजपा नेताओं को जमानत मिल गयी. नियमित जमानत पर सोमवार को सुनवाई करते हुए चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश व प्रभारी जिला जज कुमुद रंजन सिंह की अदालत ने जमानत दे दी. हालांकि, सुबह सुनवाई पूरी करने के बाद चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश व प्रभारी जिला जज कुमुद रंजन सिंह ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. करीब दो घंटे के बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए अर्जित शाश्वत समेत अन्य आठ भाजपा नेताओं को जमानत दे दी.
Union minister Ashwini Choubey's son Arijit Shashwat granted bail in Bhagalpur violence case. (File pic) pic.twitter.com/vsqCU0rGfD
— ANI (@ANI) April 9, 2018
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के बेटे समेत सभी आरोपितों पर लगायी गयी धाराओं को केंद्रित कर बहस किया. बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए धाराओं को लगाया है. गवाह के नाम पर डीजे बजानेवाले का बयान कलमबंद किया है. इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




