जैविक कॉरिडोर में जुड़ेंगे जिले के पांच गांव

Updated:
विज्ञापन
जैविक कॉरिडोर में जुड़ेंगे जिले के पांच गांव

कृषि रोड मैप पर भागलपुर में काम शुरू भागलपुर : कृषि विभाग की ओर से कृषि रोड मैप का काम शुरू हो गया है. इसे लेकर जिले के पांच प्रखंडों के एक-एक गांव को जैविक कॉरिडोर के तहत जोड़ने का काम हो रहा है. यहां के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा […]

विज्ञापन
कृषि रोड मैप पर भागलपुर में काम शुरू
भागलपुर : कृषि विभाग की ओर से कृषि रोड मैप का काम शुरू हो गया है. इसे लेकर जिले के पांच प्रखंडों के एक-एक गांव को जैविक कॉरिडोर के तहत जोड़ने का काम हो रहा है. यहां के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सके. यह ट्रायल के तहत किया जा रहा है. यहां की सफलता के बाद पूरे जिले को जैविक खेती के लिए तैयार किया जायेगा.
100 किसानों को मिला प्रशिक्षण.जिले के पांच प्रखंड के चयनित पांच गांव के 100 किसानों को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में जैविक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. इन प्रशिक्षित किसानों के माध्यम से गांव के सभी किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना है.
जिला कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार झा ने बताया कि जिले के हर गांव के अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देना है. जैविक कॉरिडोर में चयनित गांव के कम से कम 60 प्रतिशत किसान जैविक खेती के जागरूक होना जरूरी है. सबसे पहले उन्हें सब्जी व फल की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जैविक खेती के लिए चयनित किसानों को छह-छह हजार रुपये मिलेंगे, जिससे किसान जैविक उर्वरक खरीद सकेंगे. इसके बाद जैविक कंपोनेंट दिया जायेगा.
इन प्रखंडों के पांच गांव चयनित. जिले के पांच प्रखंड सुल्तानगंज से महेशी गांव, नाथनगर से हरिदासपुर, सबौर से रजंदीपुर, पीरपैंती से फौजदारी एवं कहलगांव से पन्नूचक गांव को चयनित किया गया. यहां के किसानों को गांव में भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है. साथ ही 100 किसानों को कृषि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया. यहां पर जैविक खेती की सफलता के बाद पूरे जिले के किसानों को जैविक खेती के लिए तैयार किया जायेगा.
कृषि रोड मैप के तहत किसानों का ग्रुप बनाया जायेगा
किसानों का निबंधन होगा
दियारा विकास योजना को अन्य विकास के तहत जोड़ा जायेगा
कृषि रोड मैप में जैविक खेती को बढ़ावा देना है. इसके अलावा अन्य योजना पर भी काम शुरू हो चुका है. शुरुआत में फल व सब्जी की खेती जैविक विधिक से होगी. साथ ही अन्य फसल को भी जैविक विधि से उपजाया जायेगा.
शंकर चौधरी, संयुक्त निदेशक, शस्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन