Bhagalpur news 11 स्टार भागलपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

अरुण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में सुलतानगंज स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में मंगलवार को बिहार स्टेट रेफरशिप एचआर भागलपुर कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) का विधिवत शुभारंभ हुआ.
अरुण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में सुलतानगंज स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में मंगलवार को बिहार स्टेट रेफरशिप एचआर भागलपुर कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) का विधिवत शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मुकाबला 11 स्टार भागलपुर और एफएफसी गनगनिया के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद 11 स्टार भागलपुर ने एक गोल से जीत दर्ज की. मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने तेज रफ्तार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गोल का खाता नहीं खुल सका. दूसरे हाफ में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. खेल के दसवें मिनट में 11 स्टार भागलपुर के जर्सी नंबर-6 खिलाड़ी सागर कुमार ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी. इसके बाद एफएफसी गनगनिया ने बराबरी के लिए कई प्रयास किये, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने सफल नहीं हो सकी. निर्धारित समय तक स्कोर 1–0 बना रहा और 11 स्टार भागलपुर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर परिषद उपसभापति नीलम देवी, लोजपा (रा) युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, रालोसपा नेता मिथिलेश चंद्रवंशी, संरक्षक अरुण चौधरी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व फुटबॉल में किक मार कर किया. मैच में निर्णायक की भूमिका धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज मंडल, दयानंद कुमार एवं उपेंद्र कुमार ने निभायी. आयोजकों ने बताया कि बुधवार को अगला मुकाबला बांका बनाम जमालपुर की टीमों के बीच खेला जायेगा. मैदान में संदीप कुमार पांडे उर्फ कुंदन फौजी, सचिव शशि चौधरी, अरुण कुमार गुप्ता, दिनेश साह सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. टूर्नामेंट के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में खेल उत्साह का माहौल बन गया है.
बजट सत्र में एकडारा पंचायत के मवि की समस्या उठायी
कहलगांव पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र में प्रखंड के एकडारा पंचायत के परशुराम चक मवि की जर्जर स्थिति व अतिरिक्त कमरों के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया. सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा प्रभावित हो रही है. छात्रों की संख्या अधिक होने से कक्षों की भारी कमी है, जिससे पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से विद्यालय भवन की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण के साथ-साथ अतिरिक्त कक्षों का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की, ताकि बच्चों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




