भागलपुर स्टेशन पर हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से एक बोरा पिस्टल बरामद

भागलपुर : भागलपुर में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस के साधारण बोगी के टॉयलेट से 72 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया. सभी पिस्टल एक बोरी में छुपाकर रखे गये थे. इस बात की जानकारी रेल एसपी शंकर झा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया […]
भागलपुर : भागलपुर में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस के साधारण बोगी के टॉयलेट से 72 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया. सभी पिस्टल एक बोरी में छुपाकर रखे गये थे. इस बात की जानकारी रेल एसपी शंकर झा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पिस्टल में ट्रिगर नहीं लगाया गया था.
उन्होंने कहा कि बोरी से निकाले गये सभी पिस्टल बंगाली अखबार में लपेटकर बोरे में भरा गया था. इससे प्रतीत होता है कि इसका निर्माण बंगाल के ही किसी क्षेत्र में किया गया है. सभी पिस्टल को फाइनल टच देने मुंगेर ले जाया जा रहा था. लेकिन रेल पुलिस की चौकसी के कारण पकड़ लिया गया. रेल एसपी ने बताया कि मुंगेर में कई जगहों पर पिस्टल बनाने का कारोबार होता है.
उन्होंने अब तक इस साल भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने लगभग 300 पिस्टल बरामद किये हैं. रेल एसपी ने बताया कि इस दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पिस्टल लाने ले जाने का काम कैरियर का होता है. ये कैरियर ट्रेन में छुपाकर हथियार रख देते हैं और वहां से हट जाते हैं. इस बार भी यही हुआ. पिस्टल को जमालपुर में उतारकर मुंगेर ले जाना था. लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण भागलपुर में ही हथियार के खेप को बरामद कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




