उचित के एक एकाउंट में 10 लाख से ज्यादा जमा

Published at :17 Jun 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
उचित के एक एकाउंट में 10 लाख से ज्यादा जमा

भागलपुर : तिलकामांझी के शीतला स्थान चौक के पास दो बुजुर्ग भाइयों की हत्या के बाद पुलिस ने उनके बैंक एकाउंट और जमीन के कागजात की जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में पता चला है कि एसबीआइ के बरारी ब्रांच में उचित के एकाउंट में 10 लाख से ज्यादा पैसे जमा […]

विज्ञापन
भागलपुर : तिलकामांझी के शीतला स्थान चौक के पास दो बुजुर्ग भाइयों की हत्या के बाद पुलिस ने उनके बैंक एकाउंट और जमीन के कागजात की जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में पता चला है कि एसबीआइ के बरारी ब्रांच में उचित के एकाउंट में 10 लाख से ज्यादा पैसे जमा हैं. उचित का यूको बैंक और पोस्ट ऑफिस में भी एकाउंट है. पुलिस उन खातों की भी जांच कर रही है. उचित और देवनाथ अपनी जमीन पर बने जिस खपरैल मकान में रह रहा था उसमें पुलिस को उस जमीन का कोई कागजात नहीं मिला है. जमीन का कागजात नहीं होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.
आशंका व्यक्त की जा रही है कि जमीन का कागजात वहां से किसी ने गायब कर दिया है ताकि उससे छेड़छाड़ किया जा सके. कमरे में रखे बक्शा में चार पोटली मिला है जिसमें खुदरा पैसा रखा हुआ है. दोनों बुजुर्ग भाइयों का शव उनके कमरे में बुधवार को मिला था.
उसी जमीन पर होगा श्राद्ध कर्म
उचित और देवनाथ का भांजा उमेश ठाकुर अपने परिवार के साथ तिलकामांझी स्थित मकान में पहुंच गया है. उमेश का कहना है कि वह अपने मामा की जमीन पर ही उनका श्राद्ध कर्म कराना चाहते हैं. परिजनों ने मकान की साफ-सफाई भी करा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन