अपराध: पीतल को सोना बता करता था ठगी, ठगनेवाला पकड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2017 10:55 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : पीतल को सोना बता कर यात्रियों को ठगनेवाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है. ट्रेन में और ट्रेन से उतर कर स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. उनके पास से नकली सोने का एक […]
विज्ञापन
भागलपुर : पीतल को सोना बता कर यात्रियों को ठगनेवाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है. ट्रेन में और ट्रेन से उतर कर स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. उनके पास से नकली सोने का एक पीस मिला है जिसका वजन लगभग 11 ग्राम है. उस टुकड़े को वह सोना बताकर 10 हजार में बेचने की कोशिश कर रहा था.
गिरोह का एक सदस्य ठगी करने में पहले भी जेल जा चुका है. कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ठगी करने वाले गिरोह में पकड़ा गया एक युवक देवधारी ठाकुर को पहले भी इसी आरोप में जेल भेजा जा चुका है.
उन्होंने बताया कि गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान स्टेशन चौक पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की शिकायत की थी. बताया गया था कि वह सोना का टुकड़ा दिखा कर पैसे मांग रहा था. पुलिस सुबह करीब साढ़े चार बजे उल्टा पुल पर पहुंची तो वहां पूरा गिरोह मौजूद था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़े गये ठगों में जब्बारचक निवासी मो रजी, इशाकचक झोपड़पट्टी निवासी बब्लू राय, इशाकचक गायत्री मंदिर निवासी देवधारी ठाकुर, इशाकचक नयाचक निवासी बब्लू राय और संजय यादव शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




