लियॉन विवि से जुड़ेगा एमबीए विभाग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2017 10:53 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के छात्र भूटान व फ्रांस और वहां के छात्र यहां आ जा सकेंगे. छात्र एक-दूसरे देश की अकादमिक गतिविधि से रूबरू हो सकेंगे. एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने के लिए एमबीए विभाग योजना तैयार कर रहा है. उम्मीद है कि अगले वर्ष से एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू हो जायेगा. फ्रांस […]
विज्ञापन
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के छात्र भूटान व फ्रांस और वहां के छात्र यहां आ जा सकेंगे. छात्र एक-दूसरे देश की अकादमिक गतिविधि से रूबरू हो सकेंगे. एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने के लिए एमबीए विभाग योजना तैयार कर रहा है. उम्मीद है कि अगले वर्ष से एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू हो जायेगा. फ्रांस के लियॉन यूनिवर्सिटी से एमबीए विभाग का पत्राचार हुआ है. लियॉन यूनिवर्सिटी ने सहमति दी है.
ढाई करोड़ से तैयार हो रहा भवन : वर्तमान में टीएमबीयू का एमबीए विभाग पीजी वाणिज्य विभाग में चल रहा है. विभाग को एक-दो कमरे में ही किसी तरह चलाया जा रहा है. वाणिज्य विभाग कैंपस में ही ढाई करोड़ की लागत से भवन तैयार हो रहा है. भवन निर्माण दो-तीन महीने में पूरा होने की संभावना है. इसके बाद चहारदीवारी व फर्नीचर का काम होगा. विभाग के अधिकारी के मुताबिक अगले वर्ष जुलाई-अगस्त तक एमबीए विभाग नये भवन में शिफ्ट कर जायेगा. तब तक सारी योजनाएं तैयार हो जायेगी और नये भवन में योजनाओं को अमलीजामा पहना दिया जायेगा.
एक्टिविटी कैलेंडर हो रहा तैयार : एमबीविभाग एक्टिविटी कैलेंडर तैयार कर रहा है. एक्टिविटी कैलेंडर में साल भर होनेवाली गतिविधि प्लांटेशन, रक्तदान, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सेमिनार, कार्यशाला आदि की तिथि निर्धारित रहेगी और उसी के अनुसार आयोजन होगा.
शिक्षकों का पद सृजित नहीं : टीएमबीयू में एमबीए विभाग की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी. 16 साल के बाद भी इस विभाग में शिक्षकों का पद सृजित नहीं है, इससे स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही है. वर्तमान में पांच शिक्षक कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं.
नामांकन प्रक्रिया शुरू : एमबीए विभाग में उन छात्रों का नामांकन होता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पात्रता परीक्षा मैट, कैट, आइमा आदि से उत्तीर्ण होते हैं. उन छात्रों का इंटरव्यू के बाद नामांकन होता है. नामांकन के लिए 60 सीट हैं.नामांकन की प्रक्रिया चालू है. सात जुलाई तक आवेदन लिये जायेंगे. 17 जुलाई तक इंटरव्यू के बाद नामांकन कार्य पूरा हो जायेगा.
इस्टर्न इंडिया में 23वां स्थान : वर्ष 2016 में एमबीए विभाग को इस्टर्न इंडिया में 23वां स्थान प्राप्त था. राज्य स्तर पर यह पहले स्थान पर था. इंडिया टुडे व बिजनेस टुडे के बेस्ट बी-स्कूल सर्वे में यह रैंकिंग एमबीए विभाग को मिली थी.
कांट्रैक्टर जल्द भवन निर्माण कर विभाग को सौंप दे, तो कई नयी योजनाएं शुरू कर दी जायेंगी. एक्सचेंज प्रोग्राम सहित कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं. हमारी तैयारी है कि इस्टर्न इंडिया में 10वां स्थान को प्राप्त करें. बिना अपना भवन के यह संभव नहीं है.
प्रो पवन कुमार पोद्दार, निदेशक, एमबीए विभाग, टीएमबीयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




