Bhagalpur news सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन अनिवार्य

Updated at : 01 Apr 2026 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन अनिवार्य

सुलतानगंज प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए बीईओ तन्नु कुमारी ने निर्देश जारी किया है

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए बीईओ तन्नु कुमारी ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नये नामांकन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है. सभी विद्यालयों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

पोषक क्षेत्र में सर्वे कर नामांकन जरूरी

निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें नजदीकी विद्यालय में नामांकित करना अनिवार्य होगा. विशेष शिक्षक कुमार युवराज को भी को दिव्यांग बच्चे के नामांकन में सहयोग को लेकर निर्देशित किया गया है. नामांकन के बाद इसकी सूचना बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय को देना सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों का स्कूल में नामांकन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे वह मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ सकेंगे और उनका समग्र विकास संभव होगा.

कोई बच्चा न छूटे, यही लक्ष्य

बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ें, ताकि “हर बच्चा स्कूल में” अभियान को सफल बनाया जा सके. नामांकन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी और प्रगति रिपोर्ट बीआरसी स्तर पर संकलित की जायेगी. अधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जायेंगे. यह पहल दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्राथमिकता के आधार पर पूरा होगा कार्य

बीईओ ने स्पष्ट किया कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए और समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर संबंधित विद्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जायेगी. विशेष शिक्षक कुमार युवराज ने बताया कि केजीबीवी बेलारी सुलतानगंज में दृष्टिहीन छात्राओं के लिए 14 सीटें खाली हैं.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन