ePaper

VIDEO: बिहार के भागलपुर में ट्रक पर ट्रेन की बोगी देखिए, बीच सड़क पर हो गया बड़ा कांड...

Updated at : 31 Dec 2023 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बिहार के भागलपुर में ट्रक पर ट्रेन की बोगी देखिए, बीच सड़क पर हो गया बड़ा कांड...

भागलपुर में रविवार की सुबह स्टेशन के करीब एक ट्रेन की बोगी ट्रक पर लोड होकर जाते हुए लोगों ने देखा. लेकिन यहां एक हादसा हो गया जब ट्रक के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोगी रेलिंग तोड़ते हुए निकल गयी.ट्रेन की बोगी को लेकर जा रही ट्रक लॉरी अनियंत्रित हो गयी.

विज्ञापन

भागलपुर में रविवार की सुबह स्टेशन के करीब एक ट्रेन की बोगी ट्रक पर लोड होकर जाते हुए लोगों ने देखा. लेकिन यहां एक हादसा हो गया जब ट्रक के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोगी रेलिंग तोड़ते हुए निकल गयी.ट्रेन की बोगी को लेकर जा रही ट्रक लॉरी अनियंत्रित हो गयी. चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोगी ट्रक के डाले से नीचे उतरने लगी. लोग फौरन ट्रक से दूर जाकर खड़े हो गए.दरअसल, यह बोगी रेलवे यार्ड में रखी हुई थी. रविवार की सुबह इसे ट्रक लॉरी पर लोड किया गया और रेलवे जंक्शन परिसर इसे ले जाया जा रहा था. लोहिया पुल से नीचे उतरने पर ट्रक चालक ने नियंत्रण खोया.सुरक्षा को लेकर लोहिया पुल स्टेशन चौक से सब्जी बाजार की तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई. आरपीएफ के जवान, आरपीएफ इंस्पेक्टर, ट्रैफिक डीएसपी मौके पर मौजूद रहे. रेलवे के द्वारा दो क्रेन मनाया जा रहा है. जो बोगी को उठाकर स्टेशन परिसर में ले जाए.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन