भागलपुर व बांका में एक फरवरी को होगा पंचायत उपचुनाव, तीन को होगी मतगणना, जानें कितने सीटों पर होगा चुनाव

Published at :05 Jan 2023 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर व बांका में एक फरवरी को होगा पंचायत उपचुनाव, तीन को होगी मतगणना, जानें कितने सीटों पर होगा चुनाव

भागलपुर में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायत के पदों पर उप निर्वाचन कराने का निर्णय लिया गया है. भागलपुर व बांका में उप चुनाव के लिए तारीख 01 फरवरी निर्धारित की गयी है. सुबह सात से शाम पांच बजे तक चुनाव होगा.

विज्ञापन

भागलपुर में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायत के पदों पर उप निर्वाचन कराने का निर्णय लिया गया है. भागलपुर व बांका में उप चुनाव के लिए तारीख 01 फरवरी निर्धारित की गयी है. सुबह सात से शाम पांच बजे तक चुनाव होगा. भागलपुर जिले में मुखिया के एक, सरपंच के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 10, ग्राम कचहरी पंच के 75 यानी 87 रिक्त पदाें के लिए उपचुनाव होगा. बांका जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 05, ग्राम कचहरी पंच के 55 यानी कुल 60 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जायेगा.

Also Read: बिहार की बेटी के साथ ग्रेटर नोएडा में दिल्ली जैसी हैवानियत, बीटेक छात्रा को कार से टक्कर मार घसीटा

उपचुनाव से पहले तैयार होगी मतदाता सूची

जिले में रिक्त हुए पंचायत के पदों पर उप चुनाव कराने के मद्देनजर मतदाता सूची की तैयार होगी. ज्ञात हो कि उपचुनाव कराने संबंधी अधिसूचना निर्गत करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने पंचायती राज विभाग, पटना के प्रधान सचिव से कह दिया है. उनसे यह भी अनुरोध किया गया है कि पंचायत उप निर्वाचन( 2022-23) तय कार्यक्रम के अनुसार हो और अधिसूचना जारी की जाये.

Also Read: छपरा में जहरीली शराब का कहर जारी, साल के आखिरी दिन जाम छलकाने वाले एक और आदमी की मौत

तीन फरवरी को होगी मतगणना

मतगणना के लिए 03 फरवरी की तारीख निर्धारित की गयी है. नाम निर्देशन यानी नामांकन की तिथि 11 जनवरी से 18 जनवरी तय की गयी है. यह दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक होगी. स्क्रूटनी की अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गयी है. नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 जनवरी है. नाम वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 23 जनवरी को ही होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन