नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Updated at : 04 Apr 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
नहाने गए युवक की डूबने से मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमराहवा निवासी ऋषभ कुमार उम्र 20 वर्ष दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में गंडक के बीच धार में फंस डूब जाने के कारण मौत हो गई.

विज्ञापन

मधुबनी. स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमराहवा निवासी ऋषभ कुमार उम्र 20 वर्ष दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में गंडक के बीच धार में फंस डूब जाने के कारण मौत हो गई. मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी नंदलाल राम ने बताया कि मृतक लगभग 12:00 बजे के दोपहर में अपने मित्रों के साथ नहाने गंडक के दियारा में गया था. जबकि किसी कारण बस मुख्य धारा में चले जाने के कारण उसकी लापता होने की सूचना प्राप्त हुई. परंतु लगातार लोकल के गोताखोर और प्रशासनिक स्तर पर जांच कर गंडक की नदी में खोजबीन शुरू किया गया. अंततः सूरज ढलने के वक्त को शव बरामद कर लिया गया. जिसका अंतर परीक्षण के बाद सज्जनों को सौंप जाएगा. मौके पर समाजसेवी बृजेश सिंह थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती व अंचल गार्ड उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन