आम बेचकर लौट रहे व्यवसायी पर सांड ने किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत; सड़क जाम कर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
सांड ने आम बेच कर घर लौट रहे बाइक सवार को मारा मौत, सड़क जाम, हंगामा

सड़क जाम रोते बिलखते परिजन

नरकटियागंज में आम बेचकर घर लौट रहे 42 वर्षीय व्यवसायी की सांड के हमले में दर्दनाक मौत हो गई. इससे आक्रोशित परिजनों ने सुबह शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबा जाम लगा रहा.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सांड के हमले से 42 वर्षीय आम व्यवसायी की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार सुबह शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा.

आम बेचकर घर लौट रहे थे व्यवसायी

मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी संतोष साह (42) के रूप में हुई है. बताया गया कि वह नरकटियागंज में आम बेचने के बाद देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

बीच सड़क खड़े सांड ने किया हमला

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एसएसबी कैंप के पास सड़क पर एक सांड खड़ा था. उसी दौरान सामने से वाहन आने के कारण संतोष साह ने अपनी बाइक रोक दी. इसी बीच सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सड़क जाम कर किया विरोध

व्यवसायी की मौत से नाराज परिजन रविवार सुबह शव को लेकर नरकटियागंज पहुंचे और मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के कारण करीब एक से दो घंटे तक सड़क जाम रही.

पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

फिलहाल पुलिस ने मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Satish Kumar Pand

लेखक के बारे में

By Satish Kumar Pand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन