नेपाल बाढ़ का कहर: पावर प्रोजेक्ट से इंजीनियर समेत 60 कर्मचारी लापता, अपनों की सांसें अटकीं

Updated:
विज्ञापन

प्रभावित जलविद्युत आयोजन का क्षेत्र

नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. रसुवा जिले के स्याफ्रुबेँसी में लांगटांग जलविद्युत प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल से इंजीनियर समेत करीब 60 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ के पानी ने प्रोजेक्ट की सुरंगों तक पहुंचकर भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे लापता कर्मचारियों के परिजनों में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

Nepal Flood: रक्सौल. नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आयी बाढ़ के बाद अलग-अलग प्रोजेक्ट में काम करने वाले लोगों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से संपर्क टूटने की खबरों के बीच रसुवा जिले से बड़ी जानकारी सामने आयी है. स्याफ्रुबेँसी में निर्माणाधीन 20 मेगावाट क्षमता के लांगटांग जलविद्युत आयोजन में कार्यरत इंजीनियर समेत करीब 60 कर्मचारी बाढ़ के बाद से लापता बताए जा रहे हैं. जलविद्युत आयोजन के कर्मचारियों से संपर्क नहीं होने के बाद उनके परिजनों में चिंता का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ के बाद जलविद्युत प्रोजेक्ट के कर्मचारियों से टूटा संपर्क

nepak flood (1).jpg

मिली जानकारी के अनुसार रसुवा जिले के स्याफ्रुबेँसी में लांगटांग नदी पर 20 मेगावाट क्षमता के जलविद्युत आयोजन का निर्माण कार्य चल रहा है. आयोजन की सुरंग में कंक्रीट ढलाई का काम किया जा रहा था.

बताया गया कि इसी कार्य में इंजीनियर समेत 60 से अधिक कर्मचारी लगे हुए थे. भोटेकोशी नदी में अचानक आयी बाढ़ के बाद इन कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

सुरंग में चल रहा था कंक्रीट ढलाई का काम

nepak flood (2).jpg

लांगटांग जलविद्युत आयोजन के प्रबंध निदेशक एवं स्वतंत्र ऊर्जा उत्पादकों की संस्था, नेपाल (इप्पान) के सचिव विजयमोहन भट्टराई ने बताया कि बाढ़ आने के समय आयोजन की सुरंग में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. बाढ़ के बाद कर्मचारियों से संपर्क टूट गया है और उनकी स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है.

भारी बाढ़ से जलविद्युत आयोजन को भी नुकसान

अचानक आयी बाढ़ से जलविद्युत आयोजन की संरचनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आयी है.

बताया गया कि बाढ़ का प्रभाव नदी के जलस्तर से करीब 10 मीटर ऊपर स्थित सुरंग तक पड़ा है. इससे आयोजन के बुनियादी ढांचे को व्यापक क्षति होने की बात कही गयी है.

सरकार से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग

लांगटांग जलविद्युत आयोजन के प्रबंध निदेशक विजयमोहन भट्टराई ने नेपाल सरकार से लापता कर्मचारियों की तत्काल खोज और बचाव अभियान चलाने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि लापता कर्मचारियों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान तेज किया जाना चाहिए, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द सहायता पहुंचायी जा सके.

लापता कर्मचारियों के परिजनों में बढ़ी चिंता

बाढ़ के बाद कर्मचारियों से संपर्क नहीं होने की खबर से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिजन प्रशासन से जल्द खोज एवं राहत अभियान शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

इधर नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग प्रोजेक्ट में काम करने वाले लोगों और स्थानीय लोगों से संपर्क टूटने की खबरों के बाद स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ का असर: गंडक तटबंधों पर डीएम की नजर, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन