नेपाल बाढ़ का असर: गंडक तटबंधों पर डीएम की नजर, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
पदाधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी तरनजोत सिंह
नेपाल में GLOF की सूचना के बाद पश्चिम चंपारण में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है. लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
गंडक बाढ़ अलर्ट: नेपाल में GLOF की सूचना और गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. डीएम तरनजोत सिंह ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न तटबंधों, कैलाशनगर समेत कई घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं को तटबंधों की लगातार निगरानी करने और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
तटबंधों की सतत निगरानी का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने तटबंधों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं को तटबंधों की सतत निगरानी करने तथा आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया.
डीएम ने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को पूरी तरह मुस्तैद रहना जरूरी है.
तटवर्ती और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता
जिलाधिकारी ने आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंडक नदी के तटवर्ती और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
उन्होंने अधिकारियों को आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा.
यह भी पढ़ें: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, 9 सुरक्षाकर्मी सहित 384 लोग लापता
डीएम ने लोगों से की पैनिक नहीं करने की अपील
डीएम तरनजोत सिंह ने आम लोगों से अपील की कि वे किसी तरह का पैनिक न करें. नदी के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचें और स्थिति को लेकर केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की.
स्थिति पर लगातार नजर रख रहा प्रशासन
जिला प्रशासन की ओर से गंडक नदी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
संभावित जल वृद्धि को देखते हुए तटबंधों, घाटों और निचले इलाकों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं. अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में तबाही के बाद बिहार में गंडक का अलर्ट, NDRF- SDRF तैयार; इन जिलों पर खास नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए