गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस, घोठा से मिली शराब की खेप... लेकिन तस्कर मौके से भाग निकले

Updated:
विज्ञापन
फोटो 03, कैप्सन : जब्त शराब के साथ पुलिस टीम  | Prabhat Khabar Network

जब्त शराब के साथ पुलिस टीम

योगपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69.255 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले दो आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Yogapatti News: योगापट्टी थाना क्षेत्र के खलवा टोला चौमुखा गांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69.255 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दो आरोपी मौके से फरार हो गए. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह कार्रवाई मंगलवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

गुप्त सूचना के बाद हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि खलवा टोला चौमुखा निवासी मुन्ना यादव के घोठा में विदेशी शराब की खेप छिपाकर रखी गई है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

पुलिस पहुंचते ही भाग निकले आरोपी

छापेमारी के दौरान डुमरी गांव निवासी छोटेलाल साह भी वहां मौजूद था. पुलिस की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

इसके बाद पुलिस ने घोठा की तलाशी ली, जहां से विभिन्न ब्रांड की कुल 69.255 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के आधार पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस अभियान में एसआई संतोष कुमार पाल, एएसआई रघुनंदन कुमार मेहता, एएसआई बीरबल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन