कैमरा उखाड़कर भागा चोर, लेकिन दूसरी CCTV ने खोल दी पूरी पोल

Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की चोरी, दूसरे कैमरे में कैद हुआ चोर

बेतिया में एक अनोखी चोरी हुई, जहाँ चोर ने घर से सीसीटीवी कैमरा ही चुरा लिया. हालांकि, घर में लगे एक दूसरे कैमरे ने चोर की पूरी करतूत रिकॉर्ड कर ली. पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने में जुटी है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोंघा शुक्ल टोला में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोर एक घर से सीसीटीवी कैमरा ही उखाड़कर ले गया. हालांकि, उसकी पूरी करतूत घर में लगे दूसरे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. अब पुलिस उसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

घर खाली मिला तो चोर ने बनाया निशाना

पीड़ित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घर की सुरक्षा के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ लौकरियां गए थे. इसी दौरान सुबह करीब 10:31 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचा और एक सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर अपने साथ ले गया. आरोपी ने दूसरे कैमरे से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की.

शाम को लौटने पर हुआ खुलासा

शाम को घर लौटने पर सुरेंद्र कुमार शुक्ला को कैमरा गायब मिला. इसके बाद जब अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई तो पूरी घटना सामने आ गई.

फुटेज में कथित चोर की गतिविधियां रिकॉर्ड होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन