मैनाटांड़ में कार से 92.693 किलो गांजा बरामद, 37 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त गांजे के साथ पुलिस की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैनाटांड़ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. इस खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 37 लाख रुपये आंकी गई है. कार्रवाई में एक कार और तस्कर गिरफ्तार हुआ है.

विज्ञापन

Mainatand News: मैनाटांड़ के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 किलो 693 ग्राम गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक वैगनआर कार को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया गया. बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना के बाद बिछाया गया जाल

थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार से मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है.

सूचना के आधार पर थाना के समीप मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. रात करीब 10 बजे एक सफेद वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई.

कार की तलाशी में मिला गांजा

तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखा गया 92 किलो 693 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक राजकुमार कुशवाहा, निवासी निमुईया गांव, नवलपुर थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया.

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गांजा तस्करी के नेटवर्क, खरीद और आपूर्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन