संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई जयप्रकाश बुद्धा कॉलोनी वार्ड 30 में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई है.
बेतिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई जयप्रकाश बुद्धा कॉलोनी वार्ड 30 में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई है. मृतक की पहचान स्वर्गीय मोहन हजरा की पत्नी सुनैना देवी (60) के रूप में की गई है. पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दी है. मृतका की एक मात्र पुत्री सविता देवी हैं. सविता देवी ने बताया कि उसकी मां की पड़ोसी जितेंद्र पासवान व उसकी पत्नी रिंकी देवी से रास्ता को लेकर विवाद था. इस मामले में पिछले वर्ष अक्टूबर मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई था. गुरुवार को आरोपियों ने धमकी दिया तो पुलिस भी आई थी. शुक्रवार की दोपहर उनकी मां सुनैना देवी आरोपितों के दरवाजे पर गिरी पड़ी थी. इसकी जानकारी पर जब वे लोग मौके पर गए तो उनकी मौत हो चुकी थी. तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस बावत मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया की एक महिला की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसीएच भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




