दहेज उत्पीड़न मामले में महिला ने पांच को किया नामजद

Updated at : 10 Mar 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले में महिला ने पांच को किया नामजद

स्थानीय पुलिस ने एक विवाहिता से दहेज उत्पीड़न मामले में उसके ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया है.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने एक विवाहिता से दहेज उत्पीड़न मामले में उसके ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नरैनापुर निवासी संजीदा खातून ने लिखित आवेदन देकर बताया है कि नगर के रत्नपुरवा में उसकी बेटी नगमा खातून पति आफताब अंसारी से बीते साल 22 जून को शादी हुई. दहेज में पांच लाख खर्च हुआ. किसी तरह दो माह सुसराल रही. दहेज में बुलेट बाइक सोने की चैन के लिए पति, ससुर, सास सरवरी खातून, मुंहबोला भाई शमशुल होदा और गोलू अंसारी अन्य पांच लोग दहेज का दबाव देते रहे. कई बार खाना पीना बंद कर दिया. फिर मारपीट का घर से निकाल दिए. इस बात को लेकर जब वह अपने बेटे फिरोज के साथ पूछताछ करने गयी तो उक्त लोग उग्र हो गये तथा चाकू, तलवार से मार जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन