80 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

Published at :30 Jan 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
80 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 80 लख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिकटा. गुप्त सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 80 लख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बीती रात सिकटा बस स्टैंड के समीप से की गई है. पुलिस हिरासत में ली गई महिला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी (45) बताई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एवं एसएसबी को सूचना मिली कि एक महिला तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचने वाली है. सूचना पर एसएसबी और पुलिस ने जाल बिछाते हुए बस स्टैंड के पास से इसे दबोच लिया. इसके पास रखे झोले में तलाशी के दौरान आठ पैकेट में रखा है 3.890 किलो चरस बरामद किया गया. एसएसबी के सहायक सेनानायक गुलाब कुमार चौधरी ने बताया कि जब्त चरस और गिरफ्तार महिला तस्कर को सिकटा पुलिस को सौंप दिया गया है. इस मामले में सिकटा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया है. डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला नेपाल के तरफ से चरस की खेप लेकर भारतीय बाजार में कहीं भेजने की फिराक में थी. इसी बीच उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद जेल भेजा जायेगा. मौके पर थानाध्यक्ष राज रौशन, एसआई गोबिंद साह, पंचरत्न सिंह, मधु कुमारी समेत कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन