सरकारी योजनाओं का लाभ अब पंचायत में, चार जगह लगेगा विशेष सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ अब पंचायत में, चार जगह लगेगा विशेष सहयोग शिविर

West Champaran News: मझौलिया प्रखंड की चार पंचायतों में आयोजित होने वाले तीसरे चरण के सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की. आम लोगों की सुविधा के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

बेतिया के मझौलिया से संजय कुमार पांडे की रिपोर्ट

West Champaran News: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयोजित होने वाले तीसरे चरण के सहयोग शिविर को लेकर मझौलिया प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने शनिवार को चार पंचायतों में प्रस्तावित शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

चार पंचायतों में आयोजित होंगे सहयोग शिविर

बीडीओ ने बताया कि सेनुवारिया, शेख मझरिया, अवहार कुड़िया और विशंभरपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविरों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

नोडल पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

सेनुवारिया पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद हाफिजुर रहमान को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनके साथ प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमरेश कुमार सिंह एवं पंचायत सचिव नरेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है.

शेख मझरिया पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अहीर टोली में आयोजित शिविर के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैस अनवर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनके साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य, पंचायत सचिव अंकिता कुमारी तथा अमित राज की तैनाती की गई है.

अवहार कुड़िया एवं विशंभरपुर में भी पूरी तैयारी

अवहार कुड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजन कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनके साथ प्रखंड समन्वयक विनय कुमार प्रसाद, पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव एवं तकनीकी सहायक रामा देवी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

विशंभरपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रामपुर बैरागी में आयोजित शिविर के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनके साथ पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव एवं तकनीकी सहायक सनोज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आम लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: डीएम के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, सीओ पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन