Bettiah: बढ़ने लगा गंडक बराज का जलस्तर, गंडक नदी में छोड़ा गया 1.74 लाख क्यूसेक

Updated:
विज्ञापन
Bettiah: बढ़ने लगा गंडक बराज का जलस्तर, गंडक नदी में छोड़ा गया 1.74 लाख क्यूसेक

भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली गंडक बराज वाल्मीकिनगर से गुरुवार की दोपहर करीब 1 लाख 74 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली गंडक बराज वाल्मीकिनगर से गुरुवार की दोपहर करीब 1 लाख 74 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया. इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़ चली है. गंडक बराज के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह की मानें तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे लगातार रुक-रुक कर बारिश से जलस्तर बढ़ने की संभावना से अभी इंकार नहीं किया जा सकता. गुरुवार की देर शाम तक जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. क्योंकि जलस्तर बढ़ने के क्रम में है. बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अभियंता ने बताया कि गंडक बराज के सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी फाटकों को आंशिक रूप से खोल दिया गया है. इसके साथ ही जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन