Video: इस जिले में घूम रहा बाघ, गड़गड़ाहट से दहला इलाका, दहशत में लोग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Mar 2025 5:43 PM

Video : पश्चिम चंपारण जिला के धुमाटाड़ गांव निवासी मोहन पटेल के घर के पूरब फिल्ड में लोगों ने कड़ी धूप में बाघ को दौड़ते हुए देखा. बाघ के देखने पर गांव में अफरातफरी मच गयी.
Video : वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट से सटे भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव में बाघ घुस गया. बाघ के आने और लुटन साह के घर में घुसने के बाद लोगों में दहशत फ़ैल गया. काफी संख्या में लोग लाठी फट्टा लेकर दौड़े. लोगों के शोरगुल सुनकर बाघ लुटन साह के घर से निकलकर मकई के खेत में घुस जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. मौके पर मौजूद उमेश पटेल, प्रमोद वर्मन, हरि वर्मन, सुजीत वर्मन, पीजूस, नसीम आलम, कन्हाई साह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को उधर जाने से रोका और मामले की जानकारी वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही पचरौता से वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने लोगों को अलर्ट रहते हुए खेतों की तरफ नहीं जाने को कहा. इधर फॉरेस्टर सुनील पाठक ने बताया कि बाघ जंगल से बाहर निकला था. बाघ वापस मकई के खेत होते हुए जंगल में चला गया है. वन विभाग की पूरी टीम बाघ पर नजर बनाये हुए है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन चार जिलों से हुई 141.85 करोड़ रुपये चालान की वसूली, लगे हैं 6138 CCTV कैमरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए