Bettiah : वसीम बने राजद के राज्य परिषद सदस्य

Updated:
विज्ञापन
Bettiah :  वसीम बने राजद के राज्य परिषद सदस्य

प्रखंड के तेलपुर देवराज निवासी वसीम मंजर को राजद के राज्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

लौरिया . प्रखंड के तेलपुर देवराज निवासी वसीम मंजर को राजद के राज्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस आशय की जानकारी राजद के राज्य निर्वाचन अधिकारी तनवीर हसन ने पत्र के माध्यम से देते हुए जवाबदेही सौंपी है. वसीम 2015 से राजद में जुड़े हैं. उन्हें पहली बार तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाया गया था. उसके बाद पंचायत प्रकोषठ के प्रदेश महासचिव. 2022 में युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये. उन्हें विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में मोतीहारी जिले के दो विधानसभा की जवाबदेही सौंपी गई थी. जिसमें राजद का प्रदर्शन सराहनीय रहा. वहीं वसीम मंजर को राजद के राज्य परिषद के सदस्य मनोनीत होने पर देवराज क्षेत्र में लोगों ने राजद के वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. वहीं वसीम मंजर ने कहा की राजद संगठन तथा सामाजिक न्याय के पक्षधर गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन