Bettiah News: नौतन में बीडीओ समेत सात पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह में मौजूद प्रतिनिधि व अधिकारी

नौतन प्रखंड मुख्यालय में एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शैलेंद्र कुमार सिंह और छह अन्य अधिकारियों को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Bettiah News: प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शैलेंद्र कुमार सिंह सहित सात पदाधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विकास कार्यों की हुई सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रमुख राकेश कुमार वर्मा और मुखिया संघ के अध्यक्ष अनूपलाल यादव ने बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की. सभी सम्मानित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

इन पदाधिकारियों को भी दी गई विदाई

बीडीओ के अलावा बीपीआरओ सुमित चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभेष कुमार सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार, नाजिर आशीष कुमार, कार्यपालक सहायक संजय कुमार तथा राजेश कुमार को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, मुखिया अफरोज नैयर, भोला साह, राजू सिंह, सीडीपीओ संध्या कुमारी, बीएओ नेहा कुमारी, समन्वयक पूनम गुप्ता, सचिव नगीना पासवान, युगलकिशोर यादव, अमेरिका प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.


Image


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन