बरसात में मिड डे मील को लेकर नया आदेश, बैंगन-भिंडी समेत कई सब्जियों पर रोक

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्याह्न भोजन योजना के तहत बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालयों में विशेष साफ-सफाई और सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के नए निर्देश जारी किए गए हैं. बैंगन, भिंडी और साग जैसी सब्जियों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

Bettiah News: मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालयों में विशेष साफ-सफाई और सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. निदेशक विनायक मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों और पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालिका फुटबॉल टीम ने बेगूसराय को 9-0 से हराया

भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी

जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में बच्चों को गर्म, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए. चावल, दाल, तेल, मसाला, सोयाबीन, लाल चना सहित सभी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के बाद ही उनका उपयोग किया जाए. डिब्बाबंद खाद्य सामग्री का इस्तेमाल एक्सपायरी तिथि जांचने के बाद ही किया जाएगा.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विद्यालय परिसर, रसोईघर और भंडार गृह की साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

साफ-सफाई और हाथ धोना होगा अनिवार्य

विद्यालय परिसर, चापाकल, नल और शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है. भोजन परोसने से पहले बच्चों के हाथ साबुन से धुलवाना तथा बर्तन, थाली और गिलास की अच्छी तरह सफाई के बाद ही उनका उपयोग करने का निर्देश दिया गया है.

बरसात में इन सब्जियों के उपयोग पर रोक

पीएम पोषण योजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमकुम पाठक ने बताया कि बरसात के मौसम में बैंगन, भिंडी, सभी प्रकार के साग और पत्ता गोभी का उपयोग नहीं करने का निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान इन सब्जियों में कीटाणु पनपने की आशंका अधिक रहती है. इनके स्थान पर स्थानीय ताजी हरी सब्जियों का उपयोग किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि तैयार भोजन को परोसने से पहले रसोइया, प्रधानाध्यापक और शिक्षक द्वारा गुणवत्ता की जांच के लिए चखना भी अनिवार्य किया गया है. विभागीय निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों, प्रखंड साधनसेवियों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है.


Image


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन