थरूहट में अवैध हॉस्टल और कोचिंग सेंटर पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के थरूहट क्षेत्र में प्रशासन अवैध कोचिंग संस्थानों और आवासीय हॉस्टलों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है. सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bettiah News: थरुहट क्षेत्र में बिना निबंधन और आवश्यक मानकों के संचालित अवैध कोचिंग संस्थानों एवं आवासीय हॉस्टलों के खिलाफ प्रशासन जल्द विशेष अभियान चलाएगा. हाल की घटनाओं के बाद ऐसे संस्थानों की पहचान कर व्यापक जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

संयुक्त टीम करेगी जांच

प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में कई कोचिंग सेंटर और हॉस्टल बिना आवश्यक अनुमति एवं सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं. जांच के दौरान अग्निशमन व्यवस्था, छात्रों की सुरक्षा, भवन की वैधता, छात्रावास संचालन की अनुमति और निगरानी व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी.

अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. संबंधित विभागों की संयुक्त टीम जांच करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध एफआईआर, सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों से भी की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन केवल मान्यता प्राप्त और सुरक्षित संस्थानों में ही कराएं. साथ ही किसी भी अवैध कोचिंग संस्थान या हॉस्टल की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन