Viral Video: बेतिया में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल, महिला बोली- हम अपनी मर्जी से आए हैं, मुकदमा दर्ज नही करें परिजन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 May 2025 6:09 PM

Video: बिहार से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लड़की यह कहती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भागी है और दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है. उसे किसी ने अगवा नहीं किया है. उसने प्रेम विवाह किया है.
Video: बिहार के नरकटियागंज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. 20 सेकंड के इस वीडियो में युवती अपने घरवालों से अपनी शादी करने की बात बता रही है. इस वीडियो में वो घरवालों से ससुराल वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं करने की अपील कर रही है. युवती ने कहा कि मैं इनको भगाकर अपने साथ लाई हूं. बहुत प्यार करती हूं. इनके साथ ही जीना-मरना है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. लड़की ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उसके घरवाले जबरन लड़के और उसके परिवार वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं ताकि उन्हें फंसाया जा सके. जिस लड़की ने वीडियो बनाया है उसका नाम निशा कुमारी (23) और लड़के का नाम सूरज कुमार (24) बताया जा रहा है.
लड़की के घरवालों ने कराया FIR
लड़की के परिवार ने पहले ही शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है. 30 अप्रैल को लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रकाश नगर मोहल्ले के रहने वाले सूरज बरनवाल ने अन्य लोगों की मदद से उनकी पुत्री को बहलाया-फुसलाया और फिर अपहरण कर लिया.
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर सूरज बरनवाल समेत अन्य के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिली है और इसकी भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई गई बातों में कितनी सच्चाई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 4 और 5 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए