बेतिया: संत वेश में प्रदर्शन पर वीएचपी का विरोध, बोले- सनातन परंपरा का अपमान स्वीकार नहीं

Updated:
विज्ञापन
आक्रोश मार्च में शामिल विहिप नेता व अन्य | Prabhat Khabar Network

आक्रोश मार्च में शामिल विहिप नेता व अन्य

बेतिया में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है. परिषद ने इसे सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का अपमान करार दिया है.

विज्ञापन

West Champaran News: बेतिया में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है. परिषद के जिला मंत्री रमण गुप्ता ने इसे सनातन संस्कृति, संत परंपरा और करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था का अपमान बताया.

संत वेश को बताया तपस्या और लोककल्याण का प्रतीक

रमण गुप्ता ने कहा कि संत वेश त्याग, तपस्या, संयम और लोककल्याण का प्रतीक है. ऐसे पवित्र प्रतीक का राजनीतिक प्रदर्शन में उपयोग करना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक उद्देश्य से धार्मिक प्रतीकों और संत वेश का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

कार्यकर्ताओं ने भी जताया विरोध

इस अवसर पर विभाग मंत्री नीरज कुमार, सह मंत्री सोनू कुमार, महंथ कृष्णा दास, फलाहारी बाबा, उमेश त्रिपाठी, संजय बाबा, धनंजय शर्मा, विनय कुमार, सुजीत सोनी और जितेंद्र श्रीवास्तव सहित संत समाज एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर रोष व्यक्त किया.


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन