दियारा में शीशम के पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Updated:
विज्ञापन
18 वर्षीय लड़की का पेड़ से लटका मिला शव

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के पिपरसी थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव एक शीशम के पेड़ से लटका मिला है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

Piprasi News: पश्चिम चंपारण के पिपरासी थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती का शव सौरहा पंचायत के भिलोरवा टोला गांव के दियारा क्षेत्र में एक शीशम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

तीन दिन से लापता थी युवती

पुलिस के अनुसार, युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी. परिजन सामाजिक कारणों से थाने में सूचना दिए बिना अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे.

शुक्रवार को दियारा क्षेत्र में लोगों ने शीशम के पेड़ से लाल रंग के दुपट्टे के सहारे एक शव लटका देखा. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवती की पहचान की.

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा

थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया.

उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

थानाध्यक्ष के अनुसार, आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Rajkishor Pandey

लेखक के बारे में

By Rajkishor Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन