ePaper

होली दौरान दो की मौत, सौ से अधिक जख्मी, एक गंभीर

Updated at : 16 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
होली दौरान दो की मौत, सौ से अधिक जख्मी, एक गंभीर

बेतिया में होली कुल मिलाकर शांति पूर्ण संपन्न हो गया. हालाकि इस दौरान एक नवविवाहिता दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गयी.

विज्ञापन

बेतिया . बेतिया में होली कुल मिलाकर शांति पूर्ण संपन्न हो गया. हालाकि इस दौरान एक नवविवाहिता दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गयी. अर्थात कुल दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि अलग अलग विवाद में मारपीट की घटना में सवा सौ लोग घायल हुए. वहीं सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार होली के दिन सभी लोग होली की खुशिंया मना रहे थे. इसी दोरान बैरिया पुलिस को सूचना मिली कि शहर से सटे खिरिया घाट हाट सरैया में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है. सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा. वहीं मृतका के मैके वालो ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया. नतीजतन पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं दूसरी ओर नरकटियागंज के प्रकाशनगर में नहर में फेंका गया एक नवजात बच्चे को पुलिस ने बरामद किया. दूसरी ओर गुरूवार की रात्रि से लेकर रविवार तक मझौलिया पीएचसी में अलग अलग गांवों में मारपीट के दौरान जख्मी हुए 32 लोगों का इलाज किया गया. जबकि स्थानीय जीएमसीएच में 88 लोगों का इलाज हुआ. जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी गयी है. दूसरी ओर जिले के लौरिया में यात्री बस और ट्रक की ठोकर में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज जीएमसीएच में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन