अचानक लगी आग में दो घर जलकर राख, नौ पशु झुलसे

थाना क्षेत्र के चंद्रपुर-भिड़ारी गांव के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की रात में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया.
चौतरवा. थाना क्षेत्र के चंद्रपुर-भिड़ारी गांव के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की रात में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. जिसमें राजेंद्र चौरसिया एवं राधा किशुन यादव का घर शामिल है. इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र चौरसिया के घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते पड़ोसी राधा किशुन यादव का भी घर जलकर राख हो गया. इस अगलगी में आठ बकरियां जल गयी. जबकि एक भैंसा झुलस गया तथा दोनों के घर में रखी गयी अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है. लेकिन अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. वैसे 112 आपातकालीन पुलिस की गाड़ी गयी थी. वहीं घटना की सूचना पर अग्निशमन वाहन के जाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




