सिसवा बहुअरवा में आग लगने से दो फुसनुमा घर जले, लाखों का नुकसान

Updated at : 09 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
सिसवा बहुअरवा में आग लगने से दो फुसनुमा घर जले, लाखों का नुकसान

अंचल क्षेत्र के शेरहवा पंचायत के सिसवा बहुअरवा वार्ड संख्या 11 में शनिवार की देर रात अचनक लगी आग से दो फुसनुमा घर जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

नरकटियागंज. अंचल क्षेत्र के शेरहवा पंचायत के सिसवा बहुअरवा वार्ड संख्या 11 में शनिवार की देर रात अचनक लगी आग से दो फुसनुमा घर जलकर राख हो गये. आग की लपटों को देख आसपास में अफरा तफरी मच गई. इस घटना में उपेंद्र शर्मा व दीनानाथ कुशवाहा के फुसनुमा घर एवं घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन व 40 हजार नगदी समेत लाखों का संपति जलकर खाक हो गया है. वही दो बकरियों की भी मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पहुची अग्निशमन की टीम व स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मुखिया अनुपधर दुबे उर्फ पिंटू दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिसवा बहुअरवा में बीती रात्रि रात्रि आग लगने से दो घर जल गया है. आग कैसे लगी है इसके कारणों का पता नही चल पाया है. घटना की सूचना शिकारपुर थाने और सीओ को दे दी गईं है. इधर सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी को स्थल जांच के लिए भेजा गया है. पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार सहायता दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन