Bettiha : 45 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो धराये, एक फरार

Updated:
विज्ञापन
Bettiha : 45 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो धराये, एक फरार

शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात 45 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो आरोपियों को बसंतपुर के पकड़िया घाट से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bettiha : साठी . शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात 45 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो आरोपियों को बसंतपुर के पकड़िया घाट से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक उजले रंग के बोरे और प्लास्टिक के डिब्बे में चुलाई शराब लेकर सिकरहना नदी पुल के तरफ से गुजरेंगे. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष स्वयं पुअनि राहुल कुमार नितेश कुमार व बीएचजी बल के साथ एक बजे रात में जैसे ही बसंतपुर के पकड़िया घाट के पास पुलिस की गाड़ी को देख तीनों व्यक्ति बोरी तथा डिब्बे को फेंक कर भागने लगे. जिसे पुलिस बल के सहयोग से दो व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ लिया गया. जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से नाम पूछने पर उसने अपना नाम साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सुरेश राम तथा दूसरा सामा मुखिया बताया. दोनों के पास से 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ है. जबकि भागने वाला व्यक्ति ब्यास मुखिया बसंतपुर का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन