पश्चिम चंपारण में बाढ़ का कहर, स्कूल जा रही 10 वर्षीय छात्रा की पानी में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में बाढ़ के पानी में डूबने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत। गांव में मातम, प्रशासन से सुरक्षा की मांग। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बैरिया. पश्चिम चंपारण में बाढ़ का कहर जारी है. योगापट्टी क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर गांव में मंगलवार की सुबह स्कूल जा रही 10 वर्षीय छात्रा की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सिसवा मंगलपुर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी जट मुखिया की 10 वर्षीय पुत्री विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान बाढ़ के पानी से डूबे रास्ते से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई.घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए योगापट्टी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृत छात्रा सिसवा मंगलपुर मध्य विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा थी. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण गांव के कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं, जिससे बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन