बगहा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, सिर्फ 48 घंटे में 197 गिरफ्तारी; फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा

Updated:
विज्ञापन
बगहा में पुलिस की धुआंधार कार्रवाई: 197 गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर बगहा पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 197 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 50 लंबे समय से फरार थे. पुलिस ने 41 मामलों में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की.

विज्ञापन

Bagaha News: चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर बगहा पुलिस ने दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 197 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही फरार आरोपियों के खिलाफ 41 मामलों में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई.

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए सभी थानों में एक साथ कार्रवाई की गई.

50 फरार अभियुक्त और 147 वारंटी गिरफ्तार

एसपी के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंटों के तामील के क्रम में 147 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया. इस तरह दो दिनों में कुल 197 आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आए.

41 मामलों में हुई कुर्की-जब्ती

फरार अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने 41 मामलों में इश्तहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की.

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबे समय से कानून से बच रहे आरोपियों पर दबाव बनाना और न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करना है.

लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लंबित कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी फरार अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा.

लोगों से सहयोग की अपील

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि अपराध या अपराधियों से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए लगातार अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन