341 गुल्ली लकड़ी के साथ ट्रक व ठेला जब्त, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 8:41 PM
बीती रात बगहा वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों की टीम ने छापेमारी जारी कर एक ट्रक में अवैध रूप से लदी 333 सेमल, गम्हार व आम प्रजापति की गुल्ली को जब्त किया है.
हरनाटांड़. बीती रात बगहा वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों की टीम ने छापेमारी जारी कर एक ट्रक में अवैध रूप से लदी 333 सेमल, गम्हार व आम प्रजापति की गुल्ली को जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए बगहा वन प्रक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लौकरिया थाना क्षेत्र के जरार के समीप एक ट्रक पर अवैध रूप से 327 गुल्ली सेमल, 5 गुल्ली गम्हार तथा एक गुल्ली आम जो कुल 333 गुल्ली लकड़ी लदी हुई है. उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर बगहा वन प्रक्षेत्र परिसर लाया गया. वहीं ट्रक स्वामी व लकड़ी किस तस्कर की है इसकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर बगहा वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों ने रतवल से एक ठेला गाड़ी पर अवैध रूप से ले जाई जा रही शीशम की 8 गुल्ली जब्त किया गया है. रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि रतवल गांव से एक ठेला पर शीशम की 8 गुल्ली को जब्त कर बगहा वन प्रक्षेत्र परिसर लाया गया है. ठेला स्वामी व तस्कर की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










