शहीद भगत सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

शहादत दिवस पर नगर के तीन लालटेन चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

बेतिया . महापौर गरिमा देवी सिकारिया शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर नगर के तीन लालटेन चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अमर शहीद भगत सिंह के साहस और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़ा होने के लिए प्रेरित किया. उनकी इन्हीं स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए तीन लालटेन चौक को भगत सिंह जी यादगार स्मारक बनाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड ने पारित किया है. महापौर ने बताया कि कि इस स्थान पर ””””””””आई लव बेतिया”””””””” का बोर्ड लगाने के साथ भगत सिंह जी के प्रतिमा स्थल पर छतरीनुमा शेड का निर्माण एवं उसके नीचे आकर्षक फाल्स सीलिंग का निर्माण किया जाएगा. वही इस स्मारक के सभी जर्जर दीवार की जगह नया दीवार निर्माण कराकर ग्रेनाइट का कवरिंग स्लैब, आउटर वॉल पर टाइल्स, ग्रेनाइट और टाइल्स की फ्लोरिंग, मूर्ति का ग्रेनाइड लगा स्टैंड और स्लोगन, आउटर दीवार पर दर्जनभर ग्लोब लैंप लगाए जाने की उनकी महत्वाकांक्षी योजना का कार्यादेश एक सप्ताह के अंदर जारी कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन