Bettiah News: नौतन में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक, निर्धारित दर पर खाद बेचने का निर्देश
खाद दुकानदारों के साथ बैठक करते बीडिओ, बीएओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
नौतन प्रखंड कार्यालय में उर्वरक विक्रेताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
Bettiah News: प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) नेहा राज की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया.
निर्धारित दर पर ही किसानों को मिले खाद
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ गिरधारी लाल ने सभी उर्वरक दुकानदारों को सरकार द्वारा तय दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके.
किसान निबंधन और फार्मर आईडी की होगी जांच
बीएओ नेहा राज ने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेता सरकार के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें. उन्होंने बताया कि वर्तमान में उर्वरक की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना दुकानदारों की जिम्मेदारी है.
उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों का किसान निबंधन और फार्मर आईडी देखने के बाद ही उर्वरक का वितरण किया जाए, ताकि पात्र किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद मिल सके और कोई भी किसान वापस न लौटे.
कई उर्वरक विक्रेता रहे मौजूद
बैठक में उपेंद्र सिंह, अवधेश प्रसाद, एसके पांडेय, राकेश तिवारी, राजकुमार शाह, संतोष सिंह, आदित्य कुमार, सुबोध सिंह, कामेश्वर शाह, रमेश कुमार सहित प्रखंड के अन्य उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए