सालभर पहले सीओ को आवेदन देने के बाद सड़क की नहीं हुई पैमाइश

Updated:
विज्ञापन
पेज05:सालभर पहले सीओ को आवेदन देने के बाद सड़क की नहीं हुई पैमाइश

नाला निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

धूमनगर पंचायत में सड़क पर अतिक्रमण के कारण प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पैमाइश न होने से काम रुका है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को भारी परेशानी हो रही है. आवेदन के एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है.

विज्ञापन

Bettiah News: प्रखंड की ग्राम पंचायत राज धूमनगर के वार्ड संख्या-9 में सड़क पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की पैमाइश नहीं होने के कारण कुछ लोग नाला निर्माण का विरोध कर रहे हैं, जिससे जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है.

स्कूल आने-जाने में छात्रों को हो रही परेशानी

सड़क पर जलजमाव के कारण माध्यमिक विद्यालय धूमनगर और मध्य विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, पानी भरे रहने से आए दिन बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं.

पंचायत की मुखिया सुभाशनी देवी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क किनारे 526 फीट लंबा नाला निर्माण कराने का प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कराया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने पहले सड़क की जमीन की पैमाइश कराने की शर्त रख दी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण के दोन क्षेत्र में बारिश से 26 गांवों का संपर्क टूटने की कगार पर

एक वर्ष पहले दिया था आवेदन

मुखिया सुभाशनी देवी सहित ग्रामीण सुनैना देवी, सुखदेव दास, जीउत राम, मदन राम, पिंकी देवी, अखिलेश राम और ललन राम ने सड़क की जमीन की पैमाइश कराने के लिए करीब एक वर्ष पहले आवेदन दिया था. ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाला निर्माण शुरू नहीं हो सका.

ऑनलाइन आवेदन के बाद होगी कार्रवाई : सीओ

इस संबंध में अंचलाधिकारी अलका कुमारी ने बताया कि संबंधित आवेदन ऑनलाइन कराने के बाद सड़क की जमीन की पैमाइश की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


विज्ञापन
राजकुमार पासवान

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन