ePaper

बेतिया राज की जमीन पर बसेगा टाउनशिप, लगेंगे उद्योग धंधे व खुलेंगे स्कूल कॉलेज : केके पाठक

Updated at : 11 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
बेतिया राज की जमीन पर बसेगा टाउनशिप, लगेंगे उद्योग धंधे व खुलेंगे स्कूल कॉलेज : केके पाठक

पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक लाव लश्कर के साथ बेतिया पहुंचे.

विज्ञापन

बेतिया. पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक लाव लश्कर के साथ बेतिया पहुंचे. मंगलवार की सुबह से ही वे फूल एक्शन में आ गए. सुबह में करीब दस बजे सर्किट हाउस से निकलने के बाद वे राज के खाली पड़े ऐतिहासिक भूखंड हजारी पशु मेला ग्राउंड में पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों से उन्होंने इसका रकवा पूछा तो मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह 110 एकड़ में है. तब उन्होंने कहा कि इस जमीन का उपयोग कई रूप में किया जा सकता है. मेडिकल इंडस्ट्री समेत कई काम के लिए यह उपयुक्त जगह है. फिर वे सरिसवा रोड पावर ग्रिड, माधोपुर, मैनाटांड़ रोड में स्थित बेतिया राज के खाली पड़े जमीनों को निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इस भूमि पर इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, अस्पताल भी बनाया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने बेतिया राज के 50 एकड़ से ज्यादा रकवा वाले भूखंडों तथा 20 एकड़ से ज्यादा के रकवा वाले भूखंडों को अलग-अलग सूची तैयार करने को कहा. कहा कि पहले बड़े-बड़े भूखंडों का उपयोग किया जाएगा. इसके बाद छोटे भूखंडों का उपयोग होगा. टाउनशिप डेवलपमेंट के अलावा यहां उद्योग धंधे भी लगेंगे. जिससे न सिर्फ बेतिया का विकास होगा वरन यहां की आर्थिकी में भी व्यापक बदलाव आएगा. —————————— राज भवन के एक-एक ईट को निहारा, दीवारों पर कलाकृति देख मंत्रमुग्ध हुए अध्यक्ष राजस्व पर्षद के अध्यक्ष श्री पाठक राज के भूखंडों का जायजा लेने के बाद दोपहर में राज भवन में पहुंचे. वे राज भवन के शीश महल, रानी निवास, राज भवन परिसर का मंदिर, कुआं, दुर्गा पूजा मंडप आदि भग्नावेशों को काफी देर तक निहारते रहे. राज भवन के दीवारों पर बने कलाकृति को देखकर कहा कि यह सिर्फ इतिहास नहीं यहां का गौरव है. अपने साथ मौजूद आर्किटेक्ट व पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि इसका इसी स्वरूप में विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार करें. राजभवन की भीतरी भागों में फैले हरियाली को देखकर कहा कि ध्यान रहे कि भवनों के जीर्णोंदार और सौंदर्यीकरण के दौरान हरे पेड़ नहीं कटे. निरीक्षण के दौरान वे अधिकारियों को लगातार निर्देश भी देते जा रहे थे. ——————————- अध्यक्ष के साथ रहा अधिकारियों का काफिला राजस्व पर्षद के अध्यक्ष के साथ अधिकारियों का काफिला भी रहा. उनके साथ राजस्व पर्षद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह के अलावा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर व पर्यटन विभाग के पदाधिकारी भी बेतिया आए थे. श्री पाठक के एक एक आदेश को अधिकारी नोट कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां जो भी काम होगा, इसकी सतत मॉनिटरिंग होती रहनी चाहिए. राज व्यवस्थापक अनिल कुमार सिन्हा श्री पाठक को राजभवन के इतिहास और उस समय होने वाला इसका उपयोग के बारे में बताते दिखे. राजगुरु परिवार के प्रमोद व्यास के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग, मंदिरों के पुजारी उमेश त्रिपाठी आदि भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे. ————————— राज के कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन बेतिया राज के कर्मचारी संघ के सम्मानित अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने कर्मचारियों की मांग पत्र का एक ज्ञापन राजस्व पर्षद के अध्यक्ष को सौंपा. ज्ञापन में राज के कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी. ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने अध्यक्ष को बताया कि बेतिया राज के कर्मचारियों, मंदिरों के पुजारी, टहलू का वेतन काफी कम है. राज में जो संविदा पर काम कर रहे हैं, उनका मानदेय नियमित कर्मचारियों के वेतन से ज्यादा है. जिससे कर्मचारियों में हीन भावना है. वे अपने परिवार का भरण पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं. अध्यक्ष ने इस दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन