आग लगने से तीन घर जला लाखों का नुकसान

Published by :SATISH KUMAR
Published at :06 Apr 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से तीन घर जला लाखों का नुकसान

पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में हुई अगलगी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर अग्नि की भेंट चढ़ गया है.

विज्ञापन

मैनाटांड़. पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में हुई अगलगी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर अग्नि की भेंट चढ़ गया है. इस अगलगी में तीन घर जलकर राख हो गया है. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि अचानक मुन्ना मियां के घर में आग लग गई. लोग जब तक देखते समझते और आग को बुझाने की कोशिश करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे मुबारक मियां तथा रसूल मियां के घर को भी अपने आगोश में ले लिया और तीनों लोगों के घर में रखे अनाज, बर्तन सहित अन्य आवश्यकता की सामग्री जलकर राख गई. वहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन