ePaper

दुर्घटना में चार लोगों की मौत से गांव में फसरा मातम

Updated at : 22 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में चार लोगों की मौत से गांव में फसरा मातम

दादा, पोता और मां के साथ ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत से पूरा इलाके में मातम है.

विज्ञापन

बगहा/वाल्मीकिनगर. सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग दादा, पोता और मां के साथ ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत से पूरा इलाके में मातम है. बताते चले कि शुक्रवार की देर शाम भेड़िहारी वर्मा टोला निवासी रामेश्वर कुशवाहा (55 वर्ष) अपनी पत्नी जानकी देवी (52 वर्ष) को अपनी बहू प्रियंका देवी (32 वर्ष) और पोता दिव्यांशु कुमार (5 वर्ष) के साथ हरनाटांड़ अपनी पत्नी जानकी देवी का इलाज कराने ई रिक्शा से गए थे. इलाज के बाद लौटते समय भेड़िहारी कंपार्ट के समीप सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ई रिक्शा जा टकराई, जिसमें चालक अमीन महतो सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं जानकी देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. इस घटना से पूरे परिवार सकते में आ गया है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से घर में मातमहै. घर का बुझा चिराग : दिव्यांशु अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा और घर का दुलारा था. इसकी दो बहन एंजल (11 वर्ष), लाडली (9 वर्ष) है. इस बात को मृत दिव्यांशु के पिता राकेश कुशवाहा ने कहा कि घर का चिराग बुझ गया. काफी मन्नत के बाद उसका जन्म हुआ था. उसके पांच वर्ष पूरा होने पर पिछले माह फरवरी में मुंडन कराया था. यह कहते हुए बार-बार मूर्छित हो रहे थे. इधर बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एक तरफ पत्नी, एक तरफ पिता और पुत्र के शव को देख जहां परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे. वहीं ग्रामीणों के आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. इस हृदय विदारक घटना ने सबों को झकझोर दिया. वही दूसरी तरफ ई-रिक्शा चालक अमीन महतो (49 वर्ष) थारू टोला निवासी के घर पर भी गमगीन माहौल है. मृतक अमीन मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वे अपने पीछे दो पुत्र अशोक महतो (22 वर्ष) और सोनू महतो (18 वर्ष) तथा एक अविवाहित पुत्री तराना कुमारी (16 वर्ष) और पत्नी धर्मशीला देवी (46 वर्ष) के साथ एक बूढ़ी मां उतरी देवी (75 वर्ष) को रोते बिलखते छोड़ गए. इस घटना से आहत हो मां, पत्नी, बेटा और बेटी रोते रोते बेहोश हो जा रहे हैं. अब हम सब किसके सहारे रहेंगे. कह-कह कर रोते देख ग्रामीणों का कलेजा भी बाहर निकल जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन