गृह रक्षक का सिर फोड़ आरोपित फरार, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 08 Mar 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
गृह रक्षक का सिर फोड़ आरोपित फरार, प्राथमिकी दर्ज

शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे दो अराजक तत्व के व्यक्तियों द्वारा दहवा पुलिस चौकी में घुस कर एक होमगार्ड के जवान को मारकर घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे दो अराजक तत्व के व्यक्तियों द्वारा दहवा पुलिस चौकी में घुस कर एक होमगार्ड के जवान को मारकर घायल कर दिया गया. घायल होमगार्ड जवान का इलाज पीएचसी मधुबनी में कराया गया. चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि घायल जवान के सिर में चोट है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसी चेक पोस्ट पर तैनात गृहरक्षक रामजी साह अपने पुलिस चौकी में ड्यूटी खत्म होने के बाद आराम कर रहे थे. तभी दहवा गांव निवासी उपेंद्र चौधरी एवं उसका भाई संजय चौधरी दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही हाथ में डंडा लेकर पुलिस चौकी में घुस गया एवं रामजी साह के सिर पर वार कर दिया. जिससे होमगार्ड जवान गंभीर रूप घायल हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि दोनों युवकों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन