चतुर्भुजवा में 17 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत

Updated at : 10 Jul 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
चतुर्भुजवा में 17 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत

शिकारपुर थाना क्षेत्र के चुतुर्भुवा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के चुतुर्भुवा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. मृतका की पहचान 17 वर्षीय रूबी कुमारी के रूप में की गई है. घटना नौ जुलाई की रात की बतायी जाती है. हालांकि परिजन एवं गांव के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है. इस मामले में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृत लड़की की मां ने सूचना दिया कि उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है. लेकिन उसके पिता से बात करने पर उसने बताया कि उसकी शादी तय थी. किसी कारणवश उसकी पुत्री फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद मेरे सहमति पर उसका दाह संस्कार किया गया है. अपनी पत्नी के बारे में बताया कि बेटी की मौत से वह विचलित हो गई हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. मृत लड़की का पिता बाहर में मजदूरी का काम करता है. उसने बताया है कि वह लौट रहा है. उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन