एसपी ने नौरंगिया थाना क्षेत्र में संध्या व रात्रि गश्ती का लिया जायजा, दिया निर्देश
Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 01 Jun 2025 4:42 PM
विज्ञापन
एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है. साथ ही थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देशित किया जा रहा है.
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को लेकर दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश
बगहा.
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत अपराध नियंत्रण के साथ क्षेत्र में अमन चैन एवं विधि व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है. साथ ही थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देशित किया जा रहा है. ताकि वे अपने पुलिसिंग कार्य पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ निर्वहन करें एवं थाना क्षेत्र में आम जनता से मित्रवत संबंध स्थापित कर सके. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम से लेकर रात्रि तक एसपी सुशांत कुमार सरोज व एसडीपीओ कुमार देवेंद्र नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर-वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर अपराध नियंत्रण को लेकर विधि व्यवस्था में तैनात अलग-अलग पुलिस गश्ती टीम का जायजा लिए. वही ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों से पूछताछ करते हुए आवश्यक जानकारी ली. साथ ही संध्या एवं रात्रि गश्ती में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चार्ट का भी जायजा लिया. उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र सीमा में आने जाने वाले प्रत्येक वाहन, चालक एवं अन्य व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए रखें. इस दौरान कोई भी संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति दिखे तो उसे त्वरित जांच कर संतुष्ट होने के पश्चात ही जाने की अनुमति दें. ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ अमन चैन कायम रखा जा सके. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. ऐसे में शराब व शराब तस्करों पर भी पैनी नजर बनाए रखें. ताकि थाना क्षेत्र में शराब एवं शराब कारोबारी पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके. मौके पर नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










