गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बैरिया में बाढ़ और कटाव का खतरा, विधायक ने किया निरीक्षण

Author गणेश|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते विधायक व अन्य

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण कर कटाव रोकने के लिए तत्काल कार्य कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

West Champaran News: गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बैरिया प्रखंड के तटवर्ती गांवों में बाढ़ और कटाव की आशंका गहरा गई है. संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने गंडक विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को कई संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई संवेदनशील स्थलों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पूजाहा, पाटजीरवा, गुड़िया, सिंगाही, आसाराम पटखौली और बथना घाट सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया.

कटाव रोकने के लिए दिए निर्देश

विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे चंपारण तटबंध के किनारे बसे गांवों में लोगों के बीच भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां कटाव की आशंका है, वहां तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पूजाहा क्षेत्र में तटबंध पर खतरे की स्थिति को देखते हुए तत्काल सुरक्षा कार्य कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं आसाराम पटखौली में तटबंध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

निरीक्षण के दौरान गंडक विभाग के अधिकारियों ने भी तटबंधों की स्थिति का आकलन किया और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की.

ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि संभावित बाढ़ और कटाव से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन