मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

लौकरिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त त्रिलोकी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Bettiah News: लौकरिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित त्रिलोकी चौधरी (पिता- रामाधार चौधरी) को गिरफ्तार किया.
बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 190, 190(2), 126(2), 115(2), 109, 121(1), 132, 324(2), 74, 351(2) एवं 352 के तहत मामला दर्ज है.
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










