बैकलॉग वाले ठेकेदारों को करें शोकॉज, तय वाहन से कम खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले को करें ब्लैक लिस्टेड : डीएम

Published at :28 Feb 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बैकलॉग वाले ठेकेदारों को करें शोकॉज, तय वाहन से कम खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले को करें ब्लैक लिस्टेड : डीएम

जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन

बेतिया. जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. इसमें राशन कार्ड की विवरणी, ऑनलाइन राशन कार्ड से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, जनवितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण, एसआईओ/डोर स्टेप डिलीवरी, राशन कार्ड के आधार पर खाद्यान्न का वितरण सहित अन्य एजेंडाओं की समीक्षा हुई. बैठक में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार रविंद्र ने बताया कि ससमय खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कराया जा रहा है. लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फरवरी माह में कुल-378 जविप्र दुकानों की जांच परख एप के माध्यम से करायी गयी है. 35 जविप्र दुकानदारों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. 01 अनुज्ञप्ति रद्द भी की गयी है. डीएम ने निर्देश दिया कि खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कोताही अथवा गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एमओ विभागीय निर्देश के आलोक में जन वितरण प्रणाली दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे. जविप्र दुकानदार नोटिस बोर्ड, सभी पंजी आदि संचिका अपडेट रखें, इसे सुनिश्चित कराएंगे. समीक्षा के क्रम में डीएम के संज्ञान में आया कि डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदकों द्वारा विभागीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है. निर्धारित वाहनों की जगह कम वाहन द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है, जिससे परेशानी उत्पन्न हो रही है. डीएम ने इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि बैकलॉग वाले संवेदकों को शोकॉज करें तथा निर्धारित वाहन से कम वाहन परिचालन कराने वाले संवेदकों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई भी करें. डीएसओ ने बताया कि राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के लिए 31 मार्च तक आधार सीडिंग (ई-केवाईसी) कराया जाना अनिवार्य है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी राशन कार्डधारियों के लिए जन वितरण प्रणाली दुकान पर संधारित ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन यथा-हाथ की उंगलियों अथवा फेस स्कैनिंग एप के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा प्रदान की गयी है. इसके बावजूद कुछ लाभुकों के द्वारा अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए अब फेसियल ई-केवाईसी की सुविधा शुरू कर दी गयी है. कोई भी लाभुक स्वयं गुगल प्ले स्टोर पर जाकर फेसियल ई-केवाईसी एप डाउनलोड कर दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं.डीएम ने निर्देश दिया कि ई-केवाईसी का विभिन्न माध्यमों, तंत्रों आदि से व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें. ताकि जिले के शत-प्रतिशत लाभुक अपना ई-केवाईसी करा लें और सरकारी लाभ प्राप्त करते रहें. मोके पर एडीएम सह-डीएसओ कुमार रविन्द्र,एडीएम आपदा प्रबंधन,रामानुज प्रसाद सिंह, एसडीएम बेतिया सदर विनोद कुमार नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित डीएम, एसएफसी, सभी एडीएसओ, सभी एजीएम, सभी एमओ आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन