पश्चिम चंपारण शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, डीईओ समेत तीन का गृह जिला सिवान

Updated:
विज्ञापन
Shiksha Vibhag Transfer

नव पदस्थापित डीईओ राजन कुमार

Shiksha Vibhag Transfer: पश्चिम चंपारण में नए जिला शिक्षा अधिकारी राजन कुमार समेत तीन शिक्षा अधिकारियों की तैनाती हुई है. जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों अधिकारियों का गृह जिला सिवान है.

विज्ञापन

बेतिया से रवि ‘रंक’ की रिपोर्ट

Shiksha Vibhag Transfer: पश्चिम चंपारण जिला शिक्षा कार्यालय में नए अधिकारियों की तैनाती के बाद एक दिलचस्प संयोग चर्चा का विषय बन गया है. हालिया पदस्थापन आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) समेत चार प्रमुख पदों पर कार्यरत अधिकारियों में तीन का गृह जिला सिवान है.

दो दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापित राजन कुमार का गृह जिला भी सिवान दर्ज है. इससे पहले भी वह पश्चिम चंपारण में कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. यह जिले में उनकी दूसरी पदस्थापना है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दाखिल-खारिज व्यवस्था बेपटरी, 20 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, मुशहरी सबसे बदहाल

तीन अधिकारियों का गृह जिला सिवान

जारी अधिसूचना के अनुसार कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव और दीपक कुमार सिन्हा का गृह जिला भी सिवान है.

इसी वजह से शिक्षा विभाग में यह संयोग चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

पश्चिम चंपारण एससीईटी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल राज और शिक्षक नेता नर्वोदय ने नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत किया.

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के आने से शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं और जिला शिक्षा कार्यालय स्तर के लंबित मामलों का समाधान होगा.

अन्य अधिकारियों का भी हुआ तबादला

शिक्षा विभाग के आदेश के तहत कई अन्य अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है.

  • पूर्व डीईओ रविन्द्र कुमार को एससीईआरटी, पटना में उप निदेशक बनाया गया है.
  • समग्र व माध्यमिक शिक्षा संभाग की डीपीओ गार्गी कुमारी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना में पदस्थापित किया गया है.
  • स्थापना संभाग के डीपीओ पद पर प्रतिनियुक्त कुमार अनुभव को बेगूसराय में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.

शिक्षा विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन